बक्सर में मौसम की मार! तेज हवा-बारिश से धान की फसल तबाह…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विभाग ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, बक्सर में मौसम की मार से फसल को नुकसान हुआ है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है। पटना मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गंगा का पानी कम होने से दियारा क्षेत्र में फिर से कटाव शुरू हो गया है। शुक्रवार को किसानों पर दोहरी मार पड़ी, बक्सर में तुफानी बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया हालांकि, पिछले 24 घंटों में पटना, किशनगंज, नालंदा और बक्सर में बारिश दर्ज की गई है। राजधानी पटना में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को बादल छाए और फिर हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

जिलातापमान
नालंदा35.8
पटना35.6
दरभंगा35.0
छपरा34.8
भागलपुर34.5
गया34.5
मुजफ्फरपुर33.8

सोर्स- IMD

Share This Article