‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू प्रसाद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED के सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट 4 जून को सुनाएगा फैसला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। चर्चित रेलवे ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने 4 जून को फैसला सुनाने की तारीख तय की है।

कोर्ट अब इस मामले में 4 जून को यह तय करेगी कि वह चार्जशीट पर संज्ञान लेगी या नहीं। अगर कोर्ट संज्ञान लेती है, तो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से ट्रायल शुरू हो सकता है, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ED ने हाल ही में इस मामले में नए अनुसंधान के आधार पर एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पहले राष्ट्रपति द्वारा लालू यादव के खिलाफ अभियोजन की अनुमति भी दी जा चुकी है। इसी आधार पर अब कोर्ट में सुनवाई हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया। यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले में लोगों से पारिवारिक जमीनें ली गईं। इस घोटाले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्य जांच के घेरे में हैं।

अब 4 जून को आने वाला कोर्ट का फैसला इस बात पर मुहर लगा सकता है कि मामले में आगे आपराधिक मुकदमा चलेगा या नहीं।

Share This Article