सिटी पोस्ट लाइव
यूजीसी नेट की परीक्षा देने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। एनटीए ने अभी तक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है। परिणाम जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं। एनटीए ने पिछले हफ्ते 8 जुलाई को आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया बंद कर दी थी।
दरअसल, यूजीसी परीक्षा का आयोजन 25,26,27,28 से 29 जुन को किया गया था। ऐसे में छात्रों को अब बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। वहीं परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा कंम्प्यूटर मोड में हुई थी। एनटीए ने 5 जुलाई को यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। कैंडिडेट्स के पास आपत्ति दर्ज करने के लिए 6 जुलाई 2025 से लेकर 8 जुलाई 2025 तक का समय था। इसके बाद एनटीए की ओर से ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर ली गई।
गौरतलब है कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए हुआ था। देशभर के विश्वविद्यालयों में और उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप व असिटेंट प्रोफेसर और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है। ये एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है,जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है।