बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच अब ‘अगला मुख्यमंत्री कौन?’ के सवाल ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने एनडीए के भीतर एक नई हलचल पैदा कर दी है।
पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में चिराग पासवान को बिहार के भविष्य के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में “ना दंगा ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।”, “सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल।” और “मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज।”। जैसे नारे लिखे है। दरअसल, यह पोस्टर लोजपा (आर) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाया गया है, जो सीधे तौर पर चिराग को एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की पैरवी कर रहा है।
पार्टी के भीतर से उठती आवाज;
सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अब खुलकर अपनी मंशा जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह और राज्य की जनता चिराग पासवान को बिहार के मुखिया के रूप में देखना चाहती है। भारती के अनुसार, जिलों के दौरे के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता चिराग को एक बड़ी भूमिका में देखना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा।