सिटी पोस्ट लाइव
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान का कलेजा अचानक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए क्यों फटने लगा है। यह तो सभी जानते हैं कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी पिछले कुछ दिनों से एनडीए में बागी तेवर दिखा रही है, लेकिन चिराग पासवान ने आज जिस तरह के संकेत दिए उसकी उम्मीद तो किसी ने नहीं की थी। एनडीए के नेता हमेशा से लालू प्रसाद यादव पर जंगल राज, अपहरण, अपराध, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद को लेकर तीखे हमले करते रहे हैं और लालू यादव भी इसी भाषा में इसका जवाब देते रहे हैं, पर अब चिराग पासवान ने कह दिया है कि अगर किसी ने लालूजी के ख़िलाफ़ कोई गलत बात कही, तो मैं उनके पक्ष में खड़ा हो जाऊंगा। अब राजनीति में बिना मतलब कोई बात बोली तो जाती नहीं है, तो ऐसे में निश्चित रूप से सोच-समझ कर और नाप-तौल कर बोलने के लिए जाने-जाने वाले चिराग पासवान में इतनी ममता यूं ही तो नहीं जाग रही है। चिराग पासवान ने कहा है कि लालू यादव मेरे लिए पिता तुल्य है। हम आपको सुनाते हैं कि चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा। हालांकि, चिराग पासवान ने यह भी कहा कि फ़र्स्ट टाइम वोटर्स को पता तक नहीं है कि नब्बे का लालू का दौर कैसा था, और तब क्या चीज़ें होती थीं, उन्हें यह बताना भी ज़रूरी है।
अचानक लालू यादव के लिए क्यों फटने लगा चिराग पासवान का कलेजा!