रोहित शर्मा की लग्जरी कार का नंबर क्यों है उनके बच्चों से खास? जानिए पूरी कहानी…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले एक नई कार खरीदी है। कार नंबर से उनके बच्चों का खास कनेक्शन है। अगर आपको नहीं पता है तो चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, कुछ दिन पहले टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने एक नई कार खरीदी है। उन्होंने Lamborghini urus SE कार खरीदी है। जिसका नंबर 3015 है। इस गाड़ी का डिजाइनबहुत खूबसूरत है। कार नंबर 3015 से रोहित शर्मा के बच्चों के जन्म की गहरा संबंध है। बता दें कि उनकी बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर,2018 में हुआ था। और उनके बेटे का जन्म 15 नवंबर,2024 में हुआ था। इसी कारण से 30 और 15 उनकी नई गाड़ी का नंबर है। वहीं, उससे भी दिलचस्प किस्सा यह है कि अगर 30 और 15 को जोड़ते हैं तो 45 आता है। ऐसे में रोहित शर्मा की जर्सी नंबर भी 45 ही है। इनके फैंस का कहना है कि रोहित ने अपनी जर्सी और बच्चों के जन्म को देखते हुए ये नंबर रखा है।

हालांकि, रोहित की Lamborghini urus SE कार की कीमत एक्स शो रूम भारत में 4.57 करोड़ है तो वहीं, ऑन रोड प्राइस 5.25 करोड़ रुपये है। इससे पहले भी रोहित की एक Lamborghini कार नंबर 0264 का अहम किस्सा है। याद ही होगा कि श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रनों की पारी खेली थी, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। ऐसे में रोहित ने अपनी वनडे की इस पारी को कार के नंबर से लगा लिया।

Share This Article