सिटी पोस्ट लाइव : बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना के नौरंगा में हुए शूटआउट के बाद सोनू सिंह और अनंत सिंह जेल जा चुके हैं.लेकिन बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एक्शन में है. हेमजा गांव में फायरिंग मामले में अज्ञात और नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पटना पुलिस ने 6 टीमें बनाई हैं. इस काम में एसटीएफ(STF) को भी लगाया गया है. सोनू-मोनू गिरोह के सोनू और रौशन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मोनू सिंह, टीटू धमाका, सौरभ कुमार, दिलीप, कन्हैया, गौतम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मोकामा बाढ़, अथमलगोला और लखीसराय जिलों के कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है.
दोनों पक्षों के नामजद यदि जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो एक बार फिर फायरिंग की घटना में खूनी खेल ही सकता है. पूरे मामले में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूर्व मोकामा विधायक अनंत सिंह पर दो मामले हैं जिनमें वो पहले ही बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर बेउर जेल में हैं. प्राथमिकी में AK47 सहित कई हथियारों का जिक्र किया गया है जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि जल्द गिरफ्तारी कर सभी मामलों पर विराम लगा दिया जाएगा.
खगड़िया, मुंगेर के खगड़ा और लखीसराय के बड़हिया में एक साथ छापेमारी की गई है. इसके अलावा मोकामा टाल इलाके में भी छापेमारी की गई है. इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है. बिहार के मोकामा में पिछले दिनों पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-गैंग के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी की घटना ने पटना पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिये थे. ऐसे में सरकार को पुलिस प्रशासन की टीम भी हरकत में आई और मामले में धड़ाधड़ पांच एफआईआर दर्ज की गई.इस घटना के बाद इलाके में पुलिस लगातार एक्शन में है. हालांकि, अभी तक मोनू का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है.
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई फायरिंग हुई थी. इसी मामले में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर रही है, जबकि पंचमहला इलाके में पुलिस कैंप भी कर रही है. पुलिस को मोनू सिंह के अलावा टीटू धमाका की भी तलाश है. दरअसल, सोनू-मोनू के परिजनों ने फायरिंग के मामले में टीटू धमाका का भी नाम लिया था और कहा था कि वह अनंत सिंह के साथ थे. बता दें कि टीटू धमाका इसके पहले भी AK47 मामले में जेल जा चुका है. बड़हिया के सटे इलाके जैतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस का एक्शन लगातार जारी है.