3 दिन से लापता
सिटी पोस्ट लाइव :तीन दिनों से लापता युवती का शव मुजफ्फरपुर में मिलने से हडकंप मच गया है.शव को मिट्टी के अंदर गाड़ दिया गया था. युवती के पैर में किल भी ठोका गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.ये मामला जिले के बेनीबाद थाना के महुआरा गांव का है. मृतक किशोरी की पहचान जिले के बेनीबाद थाना के पिरौंछा निवासी स्वर्गीय रामबाबू राम की पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई है.
वह तीन दिनों से लापता थी. बेनीबाद थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि सियारी नदी किनारे कुछ दबा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटवाई, तब अंदर से किशोरी का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक किशोरी मां के साथ अकेले रहती थी.किशोरी बीते मंगलवार से लापता थी. किशोरी की मां ने बेनीबाद थाना पुलिस को अपने बेटी के लापता होने की सूचना दी थी. किशोरी के शव पर जख्म के निशान थे. किशोरी के पैरों में कील भी ठोंकी गई थी.
ग्रामीण एसपी विद्या सागर के अनुसार बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव की रहने वाली रीमा कुमारी 10वीं कक्षा की छात्रा थी. वह मंगलवार शाम को केवटसा मोड़ स्थित कोचिंग सेंटर गई थी. वापस लौटते स्मय लापता हो गई थी. जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला. बुधवार को रीमा की मां ने स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. गुरुवार को पुलिस को सियारी नदी के किनारे जमीन के अंदर उसका शव मिला. घटनास्थल घर से लगभग दो किलोमीटर है. रीमा की बड़ी बहन कांति देवी ने अपने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है. दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है.