किस जमीन के लिए हुई गोपाल खेमका की हत्या, अब मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेगी पुलिस.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा करनेवाली पटना पुलिस अभीतक ये पता नहीं कर पाई है कि हत्या की असली वजह क्या है?मास्टरमाइंड अशोक साव व शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी को पटना पुलिस अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है .पुलिस का दावा है कि हत्या की वजह जमीन विवाद है  लेकिन सच्चाई ये है पटना पुलिस आज भी ये बताने की स्थिति में नहीं है गोपाल खेमका की हत्या किस जमीन या किस प्लाट के लिए हुई थी.

पुलिस का दावा है कि मास्टरमाइंड के फ्लैट से जमीन के जो भी कागजात मिले हैं, उनकी जांच जारी है. उसके फ्लैट से हथिायार के तीन लाइसेंस मिले थे. इसमें दो उसी का था. उसके लाइसेंस की भी जांच की जा रही है. पासपोर्ट से लेकर उसके मोबाइल में वॉट्सएप से डिलीट चैट को भी रिकवर किया जाएगा. गोपाल खेमका के पेन ड्राइव और लैपटाप को खंगाला रहा है. अशोक साव के सभी कारोबार की कुंडली खंगालने के साथ ही पुलिस उसके अन्य ठिकानों की जानकारी भी जुटा रही है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बरामद कागजातों की जांच की जा रही है. लाइसेंस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. बरामद पिस्टल की जांच कराई जाएगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अशोक साव के फ्लैट में हुई छापेमारी के दौरान एक नाइन एमएम पिस्टल भी बरामद की गई है. वह पिस्टल अशोक तक कैसे पहुंची? क्या वह उस पिस्टल के लिए हथियार तस्करों से संपर्क किया था? या फिर पहले से ही वह उसे अपने पास छिपा कर रखा था? इस पर पुलिस अभी कुछ नहीं बता पा रही है.सूत्रों की मानें तो पुलिस हथियार तस्करों से भी कनेक्शन खंगाल रही है. अशोक के फ्लैट से एक पिस्टल के साथ ही 17 गोली और जमीन की ढेर सारे कागजात मिले थे. उदयगिरी अपार्टमेंट के जिस फ्लैट से अशोक साव की गिरफ्तारी हुई थी, उसमें उसका ऑफिस भी था. सूत्रों की मानें तो जमीन के ऐसे कागजात मिले हैं, जिसके जरिए पुलिस कई और लोगों से पूछताछ कर सकती है. खासकर उस जमीन को लेकर जिसका कहीं से भी गोपाल खेमका का कनेक्शन मिलेगा.अशोक साव कई देश से आता-जाता रहा है. पुलिस अब यह पता कर रही है कि किस काम के सिलसिले में वह अक्सर विदेश आते-जाते रहता था.

Share This Article