IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका! 18 करोड़ के पथिराना के बाद अब ये स्टार गेंदबाज भी पूरे सीजन से बाहर…

Ritu Raj

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 शुरू होने से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

29 वर्षीय इस बंगाल के गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुए मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया था, लेकिन वह अब तक टीम कैंप से नहीं जुड़ सके हैं। आकाश दीप फिलहाल बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं। उनकी चोट किस तरह की है यह स्पष्ट नहीं है, हालांकि टीम मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी के बीच इसको लेकर चर्चा हो चुकी है। वहीं, टीम के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मथीशा पथिराना को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से खेलने की अनुमति मिलनी बाकी है, जबकि वह चोट से भी जूझ रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टीम ने 18 मार्च से कोलकाता में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है, लेकिन आकाश दीप इसका हिस्सा नहीं बन पाए। दूसरी ओर, पथिराना को रिप्लेस करने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के दौरान टीम से जुड़ सकते हैं। मेगा ऑक्शन में टीम ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। हाल ही में 13 मार्च को टीम ने ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया था। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया गया, जिन्हें बीसीसीआई के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया गया था।

Share This Article