खेमका हत्याकांड: कारोबारी रंजिश में हत्या,मास्टरमाइंड अशोक गिरफ्तार.

City Post Live

Gopal Khemka Murder Case:

सिटी पोस्ट लाइव : पटना पुलिस ने  गोपाल खेमका हत्याकांड को सुलझा लिया है. इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के मास्टरमाइंड  एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है.  मास्टरमाइंड बिल्डर अशोक के सहयोगी राजा को भी हिरासत में लिया है. इस हत्याकांड में  अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हत्या की साजिश के तार बेऊर जेल और एक राजनीतिक शख्सियत से भी जुड़ रहे हैं.पुलिस  इस हत्याकांड के मुख्य शूटर उमेश यादव उर्फ विजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उमेश को गोपाल खेमका की हत्या के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.

उमेश पटना सिटी का रहने वाला है. उमेश ने ही 4 जुलाई 2025 की रात को गांधी मैदान इलाके में खेमका के अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस ने उमेश की निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापेमारी की और महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं.पटना पुलिस ने उमेश यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, स्कूटी और उसके कपड़े बरामद किए हैं. इसके अलावा, सुपारी के तौर पर दिए गए 3 लाख रुपये भी पुलिस ने जब्त किए हैं. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जांच में पता चला कि हत्या की साजिश 10 दिन पहले रची गई थी, जिसमें 3 से 4 अपराधी शामिल थे.पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद मुख्य कारण हो सकता है.  बेऊर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से भी पूछताछ की गई, जिसके गैंग से इस हत्याकांड के तार जुड़ रहे हैं. पुलिस अब मास्टरमाइंड और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर साजिश के पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है.

Share This Article