सिटी पोस्ट लाइव :नालंदा जिले से एक लूटपाट और गैंग रेप की हिला देनेवाली खबर सामने आई है. इस्लामपुर थाना क्षेत्र में एक गाँव के पास एक दंपती के साथ बदमाशों ने लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म किया है. दंपती बाइक से घर जा रहे थे जब बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और 50 हजार नकद सहित आभूषण लूट लिए.स्थानीय ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पिटाई की जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.इस वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है.
दंपती के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण जुट गए और घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच गई और भीड़ से बदमाश को छुड़ा कर थाने ले गई. जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक गोपाल कृष्णा एवं थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की.
पीड़ित के अनुसार वह रविवार की संध्या अपने एक रिश्तेदार के यहां से पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था.इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर रास्ता रोक कर पचास हजार नौ सौ नब्बे रुपया सहित गले में पहने हनुमान जी की मूर्ति लूट ली. पकड़ा गया बदमाश कौशलेंद्र कुमार उर्फ सन्नी, शोभा बिगहा निवासी है.दूसरा आरोपित फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गयी है उसे भी जल्द पकड़ लिया जायेगा.