सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.सारण जिले के जलालपुर से एक शूट आउट की खबर आ रही है. आईटीबीपी कैंप के पास अपाचे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान फोन पे टीएसएम के मैनेजर को गोली मार दी. घायल मैनेजर को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है.जख्मी मैनेजर सिवान जिले के बड़हड़िया निवासी मदन राम के पुत्र अनिल कुमार रवि हैं. बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
पे फोन टीएसएम के मैनेजर अनिल कुमार रवि बाइक से जा रहे थे.इसी दौरान जलालपुर में आईटीबीटी कैंप के पास अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें पीछा करते हुए गोली मार दी. अनिल कुमार रवि तेजी से बाइक से जा रहे थे. उनके पीछे अपाचे बाइक पर सवार बदमाश पीछा कर रहे थे. बाइक सवार तीन युवक गमछा से मुंह बांधे हुए थे. उन्होंने अनिल कुमार रवि को गोली मार दी.इस घटना के बाद उनके द्वारा शोर मचाने के बाद बदमाश बाइक की स्पीड बढ़ाकर जलालपुर चौक की तरफ फरार हो गए.
इस घटना के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी मैनेजर को उपचार के लिए जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. चिकित्सकों ने बताया की गोली युवक के सीने में दाहिने तरफ लगी है. घटना की जानकारी मिलने पर जलालपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये है. बदमाशों को पकड़ने के लिए वाहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.