जमीन की कीमत बढाने के लिए माफिया ने बना डाला खुद का पुल, मच गया बवाल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में भूमाफिया एक से एक खेला कर रहे हैं.जमीन की कीमत बढाने के लिए भू-माफिया द्वारा पूर्णिया जिले के नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से एक पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह पुल नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा बिना किसी कानूनी मंजूरी के बनाया जा रहा है.खबर वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है. लेकिन जिलाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. वह इसे नगर आयुक्त का मामला बताकर टालने की कोशिश कर रहे हैं.

पूर्णिया के नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि यह पुलनुमा संरचना बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बनाई जा रही है. इस निर्माण के लिए न तो जल संसाधन विभाग से अनुमति ली गई है और न ही नगर निगम से कोई स्वीकृति प्राप्त है. यह मामला गंभीर है और खबर मिलते ही उन्होंने अमीन को जांच का आदेश दिया है.अमीन से कहा गया है कि वह भूमि मापी कर जांच करें और बताएं कि यह निर्माण निजी भूमि पर हो रहा है या नदी की धार पर.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पिछले 10 दिन से पूल निर्माण का यह काम चल रहा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भू-माफियाओं ने नदी के उस पार स्थित किसानों से भूमि को सस्ते दामों पर खरीद लिया है. अब अगर यह पुल बन जाता है तो उस पार की भूमि की कीमत कई गुना बढ़ जाएगी.अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस अवैध पुल निर्माण के खिलाफ आगे क्या कदम उठाता है. जब प्रशासन ने इस पुल को तोड़ने के लिए बुलडोजर भेजा, तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और बुलडोजर को वापस भेज दिया.

TAGGED:
Share This Article