झारखंड शराब घोटाले में आईएएस विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर हेमंत सरकार.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : शराब घोटाला मामले में सीनियर आईएएस अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीएम हेमंत सोरेन पर बीजेपी भी हमलावर है. इस मामले में तथ्य निकलकर आए हैं कि झारखंड में शराब नीति के माध्यम से सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया. अब तक जांच में जो बातें सामने आईं हैं उसके अनुसार, ये घोटाला 100 करोड़ से ऊपर तक चला गया है और मामले में कई अन्य आरोपियों में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इसमें न सिर्फ सरकारी अधिकारी बल्कि दूसरे भी लोग शामिल है.

गौरतलब है कि उत्पाद नीति में 07 प्लेसमेंट एजेंसी का चयन किया गया था. इस पूरे मामले में ये बातें भी एसीबी की जांच में सामने आई कि इन प्लेसमेंट के एजेंसियों के चयन में नियम कायदे कानून को ताक पर रखा गया.ऐसी दो कंपनियों के प्रमाण एसीबी को मिले हैं, जिसमें हजारीबाग में ऑपरेट कर रही कंपनी विजन हॉस्पिटैलिटी है जिसके द्वारा 12 करोड़ से ज्यादा की रकम की फर्जी बैंक गारंटी दी गई थी.  मार्शन इनोवेटिव सिक्युरिटी जो धनबाद में कार्यरत थी.इसे माध्यम से भी 25 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी दी गई थी. इन दोनों कंपनियों की ओर से ही करीब 38 करोड़ का फर्जी बैंक गारंटी दी गई थी, जो जांच में सामने आई है. वहीं, इन फर्जी बैंक गारंटी की जांच भी शुरुआत में नहीं की गई जिस कारण इन कंपनियों के पास बकाए की वसूली तक नहीं हो पाई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इन कंपनियों सभी कंपनियों को शराब बेचकर पैसा जमा करना था, लेकिन इन्होंने पैसा जमा नहीं किया गया जिस कारण ये रकम बढ़ती ही गई. जब तक सरकार को इसकी जानकारी मिली तब तक ये बकाया रकम और भी बढ़ गई. शराब बेचकर पैसे नहीं देनेवाले प्लेसमेंट कंपनियों में ये दो ही कंपनियां नहीं हैं, बल्कि अन्य 5 कंपनियां भी शामिल हैं.अब तक की जांच में ये रकम 100 करोड़ से ऊपर जा चुकी है और ऐसा लगता है कि ये रकम और भी बढ़ेगी. आईएएस विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह इस बात से पूरी तरह वाकिफ थे कि ये बैंक गारंटी फर्जी है. यही वजह थी कि बकाए के बावजूद इन बैंक गारंटी से पैसे की निकासी नहीं की गई.

मामले को लेकर विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रही है बीजेपी और आजसू जैसे दलों का आरोप है कि इस मामले में केंद्रीय एजेंसियां जब जांच कर रही थी तो आखिर क्यों राज्य सरकार ने अपनी तरफ से इस मामले में एसीबी को जांच का जिम्मा दिया? इसके साथ ही विपक्ष का ये भी आरोप है कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग भी सम्मिलित है और उन्हें बचाने को लेकर ही ये पूरी कवायद है.

Share This Article