सिटी पोस्ट लाइव
भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस आजादी के मौंके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के फिल्मी सितारों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। आइए जानते है एक्टर अक्षय कुमार से लेकर बाकी सेलेब्स ने क्या कहा।
दरअसल, पूरे भारतवर्ष आज 78वां सालगिरह मना रहा है। इसी दिन 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाई थी। इस खास दिन पर सिनेमा जगत के दिग्गज सितारे स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामना संदेश दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें वो समुद्र किनारे सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ आजादी दिवस मनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, साउथ एक्टर कमल हासन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया और लिखा- ‘जिस साहस ने हमें आज़ादी दिलाई, वही साहस अब हमें हर गांव, हर शहर, हर मन में प्रगति दिलाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद।’ और सोनू सूद ने एक्स पर इंडियन आर्मी के साथ फोटो साझा कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। मोहनलाल ने भी तिरंगे की फोटो शेयर कर बधाई दी है। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें।जय हिन्द।’ इसके अलावा जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा,प्रकाश राज और राम चरण सहित कई सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।