पटना में अपराधियों का उपद्रव, दो शूट आउट की वारदात में 4 लोगों को लगी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पुलिस की तमाम चौकसी के वावजूद पटना जिले में हुई दो शूट आउट में चार लोगों को गोली लगी है.एक लडके का शव पेड़ से लटका मिला है.होली के मौके पर हुई ईन वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 2 गुटों के बीच पथराव और फायरिंग शुरू हो गई. इस गोलीबारी में घायल एक महिला को गंभीर हालत में मालती देवी(40) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के अनुसार  मलाही पकड़ी के वृंदावन अपार्टमेंट में रहने वाले ठेकेदार आलोक और आकाश कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद था. बात इतनी बढ़ गई कि आकाश के लोगों ने ठेकेदार की पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए उसके भाई गोपाल से भी उलझ गए. पत्थरबाजी करने लगे. आत्मरक्षा में गोपाल ने गोली चला दी. जो सब्जी बेचने वाली मालती देवी के पेट में लग गई. वह सब्जी बेचकर घर लौट रही थी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना के नौबतपुर के छोटी टंगरैला गांव में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली मार दी. जिसमें से एक की मौत हो गई, 2 की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. अपराधियों ने पुलिस पर भी 3 राउंड फायरिंग की है. मृतकों की पहचान ललन यादव(31) और उनके भतीजे प्रेम कुमार(31) और प्रेमजीत कुमार(29) के तौर पर हुई है. ललन यादव को सीना और पीठ में 3 गोली और प्रेम को पंजरी और प्रेमजीत को पैर में एक गोली लगी है.पुलिस ने खदेड़कर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

पटना के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला. सीही पनसूही गांव के पास पंसोड़ा रोड के बधार में मृतक की लाश मिली है.मृतक की पहचान सीही गांव निवासी योगेंद्र मोची के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन पढ़ाई करता था. वह आज अचानक घर से गायब हो गया था. शाम को ग्रामीणों से उसके शव की सूचना मिली.परिजन ने हत्या की आशंका जताई है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है

TAGGED:
Share This Article