पटना में वर्चस्व को लेकर 50 राउंड फायरिंग, बच्चे के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : होली की शाम शनिवार को वर्चस्व को लेकर सुधीर यादव और नगीना यादव के समर्थक पटना के मसौढ़ी में आपस में भिड़ गए. दोनों से ओर जमकर पथराव और गोलियां चली हैं. करीब 50 राउंड फायरिंग हुई है.इस गोलीबारी में  7 साल के बच्चे के पैर में गोली लग गई. परिजन बच्चे को लेकर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से डॉक्टरों ने PMCH रेफर कर दिया. गोलीबारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस के अनुसार  रेवा पंचायत के जलाल बीघा गांव में 50 राउंड फायरिंग हुई है. गांव में पुलिस कैंप कर रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मामले की सूचना पर मसौढ़ी थाना प्रभारी और पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के सौथ मौके पहुंचे. पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया. गोलीबारी मामले में प्रमोद कुमार, विकास कुमार, सियाराम और पप्पू को गिरफ्तार किया है. पुलिस कैंप कर रही है.मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी नव वैभव ने बताया कि गांव में पुलिस लगातार गश्त कर रही है. स्थिति अभी नियंत्रण में है. घटनास्थल से कोई बुलेट या खोखा नहीं मिला है. सुधीर यादव और नगीना यादव के बीच पहले से ही वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था.

Share This Article