पाकिस्तान युद्धविराम तोड़कर अमेरिका के ईकबाल को दे दी सीधी चुनौती, विपक्ष पूछ रहा मोदी से सवाल.

City Post Live

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हुआ संघर्ष विराम तीन घंटे से भी नहीं टिक सका.पाकिस्कतान ने इसे तोड़ दिया. पाकिस्तान ने शनिवार की रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले शुरू कर दिए.हालांकि, भारत ने इन ड्रोन हमलों को विफल कर दिया है. पाकिस्तान के इन ड्रोन हमलों से भारत को तो कोई नुकशान नहीं हुआ लेकिन अमेरिका का इकबाल डूब गया. अमेरिका ने दावा किया था कि उसकी मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान में संघर्षविराम हुआ है. इसका क्रेडिट खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिया. ऐसे में पाकिस्तान के ड्रोन हमला अमेरिका के ईकबाल को पाकिस्लितान की सीधी चुनौती है.

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘तत्काल और पूर्ण’’ संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने साथ ही दावा किया कि ऐसा अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता के कारण संभव हो सका है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में घोषणा की, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ‘तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम’ पर सहमत हो गए हैं.ट्रंप ने कहा, ‘‘दोनों देशों को समझदारी और विवेक का इस्तेमाल करने के लिए बधाई. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.’’ ट्रंप ने यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत के बाद की.

बियो ने भी ‘एक्स’ पर ऐसा ही बयान दिया है. रुबियो ने कहा, ‘‘पिछले 48 घंटे में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख मुनीर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है.’’ रुबियो ने कहा कि उन्हें ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल संघर्ष विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम शांति का मार्ग चुनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ के विवेक और राजनीतिक सूझबूझ की सराहना करते हैं.’

नई दिल्ली में सरकारी सूत्रों ने हालांकि बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का मामला सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच तय हुआ था। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज अपराह्न भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बातचीत की जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी. इस्लामाबाद में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इस्हाक डार ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम की पुष्टि की.

Share This Article