पुरे देश में अलर्ट लेकिन पटना स्टेशन-एयरपोर्ट पर नहीं दिखाई दे रही कोई सतर्कता .

City Post Live

नहीं:एंट्री गेट पर जांच नहीं, मेटल डिटेक्टर-स्कैनर बंद; स्टेशन अधीक्षक बोले- अतिरिक्त सुरक्षा की कोई सूचना नहीं

सिटी पोस्ट लाइव : भारत  पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. केंद्र सरकार की ओर से जारी ट्रैवल एडवाइजरी और राज्यों को दिए गए सतर्कता निर्देशों के बावजूद बिहार में  कोई सतर्कता नहीं देखि जा रही है. राजधानी पटना में जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई खास व्यवस्था या सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है.पटना रेलवे स्टेशन, एअरपोर्ट  पर कोई अतिरिक्त  चौकसी नहीं दिखाई दे रही है.सुरक्षाबलों की संख्या में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना जंक्शन  के किसी भी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की सुरक्षा जांच नहीं हो रही है. गेट नंबर तीन पर लगे मेटल डिटेक्टर और सामान जांचने की मशीन भी बंद पड़ी है. लोग बिना किसी रोक-टोक के सीधे प्लेटफार्म तक पहुंच रहे हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशन के किसी भी गेट पर कोई अतिरिक्त जांच व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है.जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच व्यवस्था थोड़ी कड़ी जरूर की गई है. यात्रियों की सामान जांच में सख्ती बरती जा रही है और CISF के जवान मुस्तैद नजर आ रहे हैं.

युद्ध जैसी स्थिति की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने बीते दो दिनों में कई अहम बैठकें कीं. गृह विभाग ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया था. रेलवे, बस अड्डों, एयरपोर्ट, बड़े मॉल, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया था.सभी जिलों के DM और SP को गश्ती तेज करने, फ्लैग मार्च करने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है. सेना और NDRF के साथ भी कोऑर्डिनेशन बढ़ाने की बात सामने आई थी. यहां तक कि पटना DM और SSP ने खुद एक संयुक्त मीटिंग कर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी.

पटना जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि उन्हें अभी तक किसी प्रकार की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश नहीं मिले हैं. ‘हमें अभी तक न तो रेलवे बोर्ड और न ही राज्य सरकार की ओर से कोई विशेष अलर्ट या एडवाइजरी प्राप्त हुई है.

TAGGED:
Share This Article