सिटी पोस्ट लाइव : पुलिस की तमाम चौकसी के वावजूद होली के दिन बिहार में खूब खून खराबा हुआ.आरा टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने तीन दोस्तों को मारी गोल मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई. लोग घायल हो गए.मृतक सिकंदर टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला, बिंद टोली का निवासी है. बाइक और मोबाइल लूट में फरार चला आ रहा था.
गया जिले के मानपुर प्रखंड अंतर्गत बुनियादगंज थाना क्षेत्र के जोड़ा मस्जिद मोहल्ले में संचालित एक दुकान में सामान खरीदने और जबरन रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया.विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. धीरे-धीरे मामला बिगड़ गया. दोनों ओर से पथराव की सूचना है. पथराव में कोई जख्मी नहीं हुआ है.फिलहाल मौके पर वजीरगंज, बुनियादगंज और मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बढ़ता गया.
होली के दिन मुंगेर में 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई. घर के लोग रंग से होली मना रहे तो अपराधी उधर गोली चला रहे थे. नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मोर्चा में होली के दिन यानी शनिवार की देर शाम आपसी विवाद में आकाश तांती नामक युवक को पेट में गोली मार दी. घंटों इलाज के बाद आकाश ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना के बाद नया रामनगर की पुलिस पहुंची.
सारण जिले के दिघवारा थाना में एक व्यक्ति को हिरासत से छुड़ाने के लिए 60-70 लोगों ने जमकर हंगामा किया.इस दौरान लोगों ने पुलिस के साथ बकझक और हाथापाई करने लगे. इसके बाद पुलिस टीम द्वारा लाठी चार्ज कर भीड़ को तीतर-बितर किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर सैदपुर में होली खेलने के क्रम में को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई.