बिहार में 10 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी; बीसैप के भी DG बने जितेंद्र कुमार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार ने दस आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है. जितेंद्र कुमार को बी-सैप के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है जबकि अनुसूईया रणसिंह साहू को आईजी प्रशिक्षण बनाया गया है. मिथिलेश कुमार ईआरएसएस और कांतेश कुमार मिश्रा सीआईडी के एसपी नियुक्त किए गए हैं. गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एसपी मिथिलेश कुमार को ईआरएसएस (डायल-112) और कांतेश कुमार मिश्रा को सीआईडी (ई) के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.ईआरएसएस के एसपी विद्यासागर को बी-सैप आठ, बेगूसराय का समादेष्टा जबकि बी-सैप आठ के समादेष्टा मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हाल ही में प्रोन्नत हुए पंकज कुमार राज को आईजी (नागरिक सुरक्षा) बनाया गया है. एटीएस के डीआईजी राजीव मिश्रा से डीआईजी मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उनको डीआईजी रेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.डीआईजी (प्रशासन) बिहार राशिद जमां को डीआईजी (मद्य निषेध) का अतिरिक्त प्रभार जबकि बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती को डीआईजी, बी-सैप (उत्तरी मंडल) मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बिहार पुलिस सेवा की अधिकारी ममता कल्याणी के सीआईडी के एसपी (ई) का अतिरिक्त प्रभार समाप्त कर दिया है.

Share This Article