बेतिया पुलिस केंद्र में सिपाही ने साथी के सीने को किया छलनी,दाग दी 12 गोलियां.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बेतिया  नगर के पुलिस केंद्र में शनिवार की रात करीब 11 बजे बड़ा बवाल हो गया.आपसी विवाद में एक सिपाही सर्वजीत ने साथी सिपाही सोनू कुमार की गोलीमार हत्या कर दी है. हत्या के बाद सर्वजीत बैरक के छत पर चढ़ गया और फायरिंग करने लगा. गोलियों की तड़तडाहट से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई.काफी मशक्कत के बाद आरोपित सर्वजीत को गिरफ्तार किया गया.

मृत सिपाही सोनू कुमार के शरीर में करीब 12 गोली लगी हैं, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.पुलिस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा रही है. आरोपित सिपाही सर्वजीत आरा जिले का रहने वाला है. बताया जाता है कि दोनों कुछ ही दिन पहले सिकटा थाना से स्थानांतरित होकर बेतिया आए थे और एक ही यूनिट में तैनात हैं.शनिवार की रात करीब 11 बजे सोनू कुमार पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था. इसी दौरान सर्वजीत ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी हर किशोर राय व पुलिस महकमे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों सिपाहियों में पहले से कुछ  विवाद था. इसी विवाद को लेकर एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को टारगेट कर गोली चलाई है.10-12 गोली लगी है. जिस राइफल से गोली चलाई गई है, उसे सीज कर लिया गया है. मामले की जांच हो रही है.

Share This Article