भारत-पाकिस्तान LOC पर युद्ध की तैयारी, दिख रही है पाकिस्तान की बेचैनी और तैयारी…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :क्या बंगाल चुनाव के पहले भारत पाकिस्तान पर फिर से स्ट्राइक करनेवाला है? पाकिस्तान को ऐसा ही डर सता रहा है.मुनीर ने भारत-पाकिस्तान LOC पर चुपचाप एक खास तरह की दीवार खड़ी करवा दी है .बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की भीड़ दिखाई दे रही है. भारत फिर से अटैक ना कर दे. इसी डर से बॉर्डर पर पाकिस्तान लगातार कुछ न कुछ खुराफात करता दिखाई दे रहा है. हाल ही में बॉर्डर पर चल रही पाकिस्तान की खुफिया चालबाजी सामने आ गई है. इंटेलीजेंस सूत्रों से पता चला है कि ऑपरेशन सिंदूर में मार खाने के बाद मुनीर ने सीमा कर एक दीवार खड़ी कर दी है, ये दीवान कंक्रीट की नहीं बल्कि हथियारों की है. आगे जानें इसमें कौन-कौन से हथियार शामिल हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय हथियारों और सेना की ताकत झेली थी. अब ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के खौफ में मुनीर पहले से ही कांप रहे हैं. मुनीर की सेना ने भारत से लगी LOC यानी लाइन ऑफ कंट्रोल पर ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग सिस्टम की तैनाती कर दी है. दावा किया जा रहा है कि इस इलाके में कम से कम 35 एंटी ड्रोन यूनिट तैनात किए गए हैं और LOC के पास 8 पाकिस्तानी आर्मी ब्रिगेड तैनात किए गए हैं.पाकिस्तान का ये खौफ दूर से दिखाई दे रहा है. रावलकोट, कोटली और भीमबर के सामने सैन्य तैनाती साफ नजर आ गई है. सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सबसे ज्यादा डर इस बात है कि भारतीय सेना की ड्रोन और निगरानी क्षमताएं और भी ज्यादा पावरफुल हो गई हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवादी इंफ्रा स्ट्रक्चर को निशाना बनाया था और 100 से भी ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे और आतंकी ठिकाने लगभग तबाह हो गए थे. बताया जा रहा है कि भारत की मार के बाद अब पाकिस्तान कंगाली हालत में भी आतंकवादियों को फिर से खड़ा होने में मदद कर रहा है. उधर भारत ने भी ऐलान कर दिया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है’.

Share This Article