भ्रष्ट इंजीनियर की पत्नी जाएगी जेल, ईडी की भी होगी एंट्री.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : नाश्ते से पहले ठेकेदारों से करोड़ों रूपये वसूलने वाले बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय की सम्पति का जांच एजेंसी थाह नहीं लगा पा रही .वो अंदाजा लगा रही है कि ये इंजिनियर 100 करोड़ से ज्यायादा का असामी है. उसके घर से घर छापेमारी के दौरान लाखों रूपये के अधजले नोट मिले हैं.छापेमारी से पहले नोट जलाने का आरोप इंजिनियर की पत्नी पर लगा है. नोटों के मामले में उनकी पत्नी बबली राय भी मुश्किल में हैं.आर्थिक अपराध इकाई उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर सकती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के आवास पर हुई छापेमारी में बरामद अधजले नोटों मामले में उनकी पत्नी बबली राय को भी जेल जाना पड़ सकता है. आर्थिक अपराध इकाई इस मामले में अभियंता की पत्नी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, भारतीय मुद्रा को जलाने, साक्ष्य मिटाने आदि का मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी.इसके साथ ही करीब सौ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति मिलने के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो सकती है.ईओयू सूत्रों के अनुसार, छापेमारी दल को रोकने में अभियंता की पत्नी की ही मुख्य भूमिका रही है. उनके कारण ही छापेमारी दल को रात भर इंतजार करना पड़ा जिसके कारण आरोपितों को नोट जलाने का समय मिल गया. इसके पीछे पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के साथ साक्ष्य मिटाने की भी मंशा है.

Share This Article