मुजफ्फरपुर में शूट आउट, पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या. कई थानों की पुलिस पहुंची.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुजफ्फरपुर से शूट आउट की एक बड़ी खबर आ रही है. पैक्स अध्यक्ष के बेटे संजय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर है और इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. सदर थाना क्षेत्र के पताही जगन्नाथ एलपी शाही कॉलेज के निकट  बदमाशों ने पताही जगन्नाथ के निवासी समाजसेवी संजय चौधरी को गोली मार दी.सं

 

संजय की मां पताही की पैक्स अध्यक्ष हैं और उनकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और एसएसपी सुशील कुमार भी पहुंचे. जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले ही इसी परिवार के एक अन्य व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बदमाशों ने दो महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर राजकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की हत्या की थी. अब उनके चचेरे भाई की हत्या से इलाके में फिर से हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संजय चौधरी बाइक से गुड्डू सिंह के साथ जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में संजय चौधरी को दो गोलियां लगीं जिससे उनकी मौत हो गई।  गुड्डू को एक गोली लगी और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद मौके पर सदर के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची, खुद SDPO, सिटी एसपी और एसएसपी भी पहुंचे. FSL की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची. एक ही परिवार में दो-दो हत्या की घटना ने लोगों के सब्र के बाँध को तोड़ दिया है.

Share This Article