मेहनती होते हैं बिहारी, नहीं करते स्वाभिमान के साथ समझौता, मोदी चुप नहीं बैठेगा.

Rahul
By Rahul

PM Modi Bihar Visit Live: बिहार के लोग , : पीएम मोदी

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के सीवान के अपने मंच से पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.  पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन, सीवान और सासाराम में सीवरेज नेटवर्क, आरा और सीवान में जलापूर्ति परियोजनाएं, और PM आवास योजना के तहत 53,666 बेघर लोगों को पहली किस्त शामिल है. पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के विभिन्न शहरों में 5900 करोड़ रुपये की लागत के तहत नमामि गंगे परियोजना से जुड़ीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जलापूर्ति के विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया है.

मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बिहार में लगभग 55,000 किमी ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं. 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है और 1.5 करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है. 45,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं. बिहार की प्रगति के लिए हमें इस गति को लगातार बनाए रखना होगा. इसी समय, बिहार में जंगलराज लाने वाले लोग अपने पुराने कारनामों को फिर से दोहराने का मौका ढूंढ रहे हैं. वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सीवान के जसौली में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अनेक चुनौतियों को पार करते हुए, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है. मैं बिहारवासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले ही बहुत कुछ किया हो, पर हम इसे रोकने वाले नहीं हैं. मोदी इतने से शांत होकर रहने वाला नहीं है. मुझे अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है.

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि मेरे बिहारी भाई-बहन सबसे कठिन परिस्थितियों में भी काम करके दिखा देते हैं. वे कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते. लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है. पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई. अनेक चुनौतियों को पार करते हुए, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है. मैं बिहारवासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले ही बहुत कुछ किया हो, पर हम इसे रोकने वाले नहीं हैं.

बिहार के सीवान के जसौली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोदी इतने से शांत होकर रहने वाला नहीं है. मुझे अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है. बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं. बिहार के लोग स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करते हैं. लेकिन, बिहार में लालटेन और पंजे वाले लोगों की वजह से बिहार के लोगों को काफी कुछ सहना पड़ा. लेकिन, नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार में काफी काम हुआ है.

TAGGED:
Share This Article