शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्रा का शव.

City Post Live

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब शनिवार शाम इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना विशनपुर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की फाइनल ईयर की छात्रा आकांक्षा (23) का शव कमरे में पंखे से लटकता  मिला.पुलिस को सात बजे सूचना दी गई लेकिन  पुलिस 9 बजे पहुंची. छात्रों ने जमकर हंगामा किया. मृतक छात्रा के पिता ने हत्या के बाद शव को लटकाने की आरोप लगाया है.

गर्ल्स हॉस्टल में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या के इस  मामले में नया मोड़ आ गया है. आकांक्षा के पिता तारकेश्वर प्रसाद शाही ने पूरे मामले को हत्या करार दिया है.तारकेश्वर प्रसाद शाही ने पिपराही थाने में दिए गए आवेदन में कॉलेज के इलेक्ट्रिकल फैकल्टी के प्रोफेसर सनय व वार्डन रूपा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.मृतका के पिता ने कहा कि प्रोफेसर सनय द्वारा बार-बार आकांक्षा को कॉलेज से निकालने की धमकी दी जाती रही है. वार्डन रूपा भी परेशान करती थी. आकांक्षा द्वारा इसकी जानकारी पिता को मोबाइल पर दी जाती थी. उन्होंने बताया कि छात्रावास से पुत्री की आत्महत्या की खबर मिली.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आवेदन में तारकेश्वर प्रसाद शाही ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें मृत्यु स्थल पर जाने से भी रोका गया. आवेदन में आकांक्षा की हत्या के कारणों की जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है.आकांक्षा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की कांटी वीरपुर निवासी तारकेश्वर प्रसाद शाही की बेटी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चौथे व अंतिम वर्ष की छात्रा आकांक्षा थी.आकांक्षा का शव कॉलेज के गर्ल्स हास्टल की तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 317 में पंखे से लटका हुआ मिला.

Share This Article