पटना में “कानून का रखवाला निकला नोटों का रखवाला” : ₹50,000 लेते रंगे हाथ पकड़े गए शास्त्री नगर थाने के दरोगा

"गिरफ्तारी नहीं, प्रमोशन समझिए – दरोगा जी ने घूसखोरी में मारी इनिंग्स!"

Deepak Sharma

“कानून का रखवाला या कमीशन का ठेकेदार? दरोगा जी को ₹50,000 की ‘सेवा’ भारी पड़ गई!”

सिटी पोस्ट लाइव
महिला की शिकायत पर निगरानी विभाग ने रचा जाल, रंगे नोटों के साथ दबोचा गया अजीत कुमार। पटना के शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक दरोगा अजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

महिला की शिकायत बनी आधार
एक महिला ने निगरानी विभाग को शिकायत दी थी कि दरोगा अजीत कुमार ने एक मामले में मदद के बदले ₹50,000 की मांग की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए निगरानी विभाग ने तुरंत जाल बिछाया।

मंगलवार सुबह से ही निगरानी की टीम शास्त्री नगर थाने के आसपास तैनात थी। जैसे ही अजीत कुमार ने रंग लगे हुए नोट स्वीकार किए, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी दरोगा से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article