सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर पहले प्रेमिका फिर उसकी माँ को मारी गोली.

City Post Live

Triple murder in Bihar:

सिटी पोस्ट लाइव : प्रेम प्रसंग में  बिहार के नालंदा में tripal murder हो गया है.एक  सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका, प्रेमिका की माँ की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली है. आरोपी युवक मृतका के भाई का दोस्त था. भाई के साथ को अक्सर घर में आता जाता था. सबसे पहले इस सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी फिर उसकी माँ के सिर में गोली मार दी. इस घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सनकी आशिक ने इसके बाद खुद के सिर में भी गोली मार कर आत्महत्या की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र का ये मामला दिल दहला देनेवाला है.मिली जानकारी अनुसार, मृतक पूनम कुमारी की शादी 15 मई को तय थी और 28 अप्रैल को तिलक की रस्म होनी थी. इस बात की भनक लगते ही आरोपी मनीष कुमार जो पहले से ही पूनम से प्रेम करता था गुस्से में आ गया बुधवार शाम करीब 6 बजे वह हथियार लेकर लड़की के घर पहुंचा और वहां मौजूद मां-बेटी पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना पुलिस और नालंदा के एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. 

मृतका के पिता जोगेंद्र प्रसाद ने बताया कि मनीष कुमार उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था. उन्होंने बताया कि बेटी की शादी तय हो जाने की जानकारी जैसे ही आरोपी को मिली, उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. नालंदा एसपी ने बताया कि आरोपी युवक मृतका के भाई का दोस्त था और उसके भाई के साथ अक्सर घर आता जाता रहता था. इसी दौरान लड़की और युवक की दोस्ती हुई थी.  फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. 

Share This Article