सुरभि राज हत्याकांड: प्रेम-प्रसंग में पति ने करवा दी पत्नी की अस्पताल में हत्या.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना के एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभि राज की हत्या की गुत्थी को पटना पुलिस ने सुलझा लिया है.पुलिस के अनुसार पति ने ही अस्पतालर्मी से पत्नी की हत्या करवाई थी. पति राकेश का अस्पताल के ही महिला स्टाफ से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका पत्नी  विरोध करती थी. घटना के दिन अस्पताल स्टाफ ने सुरभि के साथ मारपीट की और चैंबर में ही गोलियों से भून डाला.सुपरवाइजर अनिल कुमार और एचआर हेड मसूद आलम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि वित्तीय लेनदेन के एंगल की भी छानबीन की जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जिस महिला स्टाफ से राकेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था वह शादीशुदा है पर उसका ब्रेकअप हो गया है. हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए राकेश ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी को 20 दिन पहले ही बंद करा दिया था. पुलिस को घटना की सूचना दो घंटे के बाद दी गई थी. घटनास्थल से खून को स्टाफ व सफाईकर्मी ने पुलिस के आने से पहले साफ करा दिया था. घटना हुई तो पति अस्पताल के पास ही था.राकेश और सुरभि का प्रेम विवाह  2018 में हुआ था. उनके दो बेटे हैं. राकेश पहले न्यू बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में फोर्थ ग्रेड कर्मी था. वह महिला स्टाफ भी वहीं थी. तब से दोनों का अफेयर चल रहा था. 2020 में राकेश और सुरभि ने एशिया अस्पताल खोला.

Share This Article