सिटी पोस्ट लाइव
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसकी पंजीकरण प्रकिया 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगी।
दरअसल, इस साल कैट परीक्षा 30 नवंबर,2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। बता दें, यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है। वहीं, परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://limcat.ac.in पर जा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए लगभग ₹2600 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹1300 है।
हालांकि, इस वर्ष CAT परीक्षा देशभर के लगभग 170 शहरों में आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार 5 परीक्षा शहरों का चयन करने का विकल्प मिलेगा। अंतिम परीक्षा केंद्र का निर्धारण कैट प्राधिकरण के विवेकाधिकार पर निर्भर करेगा। और शहरों की सूची में समय-समय पर बदलाव भी किया जा सकता है।