सिटी पोस्ट लाइव : क्या एक ऑटो चालाक का भी आतंकी कनेक्शन हो सकता है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि आज सुबह सुबह हाजीपुर में एनआईए ने टेम्पो स्टैंड संचालक राजू राय के घर और काजीपुर में एनआईए की बड़ी छापेमारी चल रही है. टीम ने राजू राय के घर की बारीकी से जांच की और मौजूद लोगों से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि राजू राय कई सालों से टेम्पो स्टैंड का संचालन करते हैं. एनआईए ने सत्यम कुमार के घर पर भी एके-47 हथियार मामले में छापेमारी की थी.सुबह सुबह एनआईए टीम की रेड की सूचना पर हड़कंप मच गया. टीम ने टेंपो स्टैंड संचालक राजू राय के घर में रेड किया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की. घर की छत एवं घर की बारीकी जांच पड़ताल की.
गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे एनआईए की टीम एक गाड़ी से पहुंच गई. टीम में करीब 6 लोग शामिल है. स्थानीय नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद है. टीम के अधिकारी घर के अंदर राजू राय एवं अन्य लोगों से पूछताछ एवं जांच पड़ताल में जुटी है. इस संबंध में स्थानीय थाना एवं टीम के सदस्य कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं.18 दिसंबर 2024 को नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड स्थित उच्च न्यायालय के एडवोकेट एवं कृष्ण पुरी बागमली स्थित एक घर में एनआईए की टीम ने रेड किया था. टीम करीब 4 घंटे रेट करने के बाद वापस चली गई.बागमली मोहल्ला में सत्यम कुमार के घर टीम ने रीड किया, बताया जा रहा है कि सत्यम के घर एक-47 हथियार के मामले में रेड किया गया. हालांकि कई घंटे तक रेट करने के बाद एनआईए की टीम वापस चली गई.
एसडीओ रोड स्थित एडवोकेट संदीप कुमार सिन्हा और कुछ छोटू लाल जमीन के कारोबारी है.पिछले कई सालों से वह वकील के अलावा जमीन के कारोबार करता है. छोटू लाल के भाई संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव लाल की करीब 8 साल पहले गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दिया था. संजीव हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित सेवानिवृत शिक्षक अशोक कुमार सिंह का पुत्र और शहर के नामी मुख्तार प्रेम बाबू का पोता थे.संजीव सिंह नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक टेंपो स्टैंड से बाइक से एसडीओ रोड अपनी आवास जा रहा था इसी दौरान आवास से कुछ दूरी पर स्थित बदमाशों में गोली मार कर हत्या कर दिया था. संजीव गांधी चौक टेंपो स्टैंड के ठेकेदार और पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी थे.