अस्थावां में 17.875 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी मौके से फरार

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

नालंदा। जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 17.875 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब पक्की तालाब के दक्षिण में झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी। थाना प्रभारी लाल मनी दुबे ने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सारे थाना क्षेत्र में नाबालिग पकड़ा गया

साथ ही, सारे थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15 लीटर चुलौआ शराब के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नाबालिग ओंदा से डूमरावां दामचक गांव के रास्ते गुजर रहा था, तभी पुलिस ने दामचक गांव के पास उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article