24 घंटे में तीन लोगों की हत्या,आरा में कलेक्टर को पीट पीट मार डाला, ईलाके में तनाव.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.एक के बाद एक ताबड़तोड़ हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस की पकड़ ज़मीन पर भी ढीली पड़ती दिखाई दे रही है.अभी कल ही भोजपुर ज़िले में एक कत्ल हुआ था और आज सुबह-सवेरे फिर एक लाश गिरा दी गई.उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में शुक्रवार की सुबह रोपनी के विवाद में हत्या कर दी गई है.गांव के ही सूरज सिंह के 40 वर्षीय बेटे कलेक्टर सिंह को अपराधियों ने पीट पीट कर मार डाला है.उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में सुबह खेत में रोपनी को लेकर हुई बहस पलभर में खून-खराबे में बदल गई. बदमाशों ने उन्हे इतना मार की उनकी मौत हो गई, चीख-पुकार मची और कुछ ही देर में कलेक्टर सिंह की लाश खेत में पड़ी मिली.

 भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरूवार की रात हथियारबंद बंद आरोपितों ने खेत जोतने संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी.जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई. दूसरा भाई घायल हो गया. मृतक 42 वर्षीय श्रीभगवान सिंह भेड़री गांव निवासी हरि किशोर सिंह के पुत्र थे. मृतक के बाएं सीना और हाथ में गोली के जख्म का निशान पाया गया है.गोली से घायल 40 वर्षीय दूसरे मझले भाई ददन सिंह का इलाज सदर अस्पतालआरा में चल रहा है. दूसरे भाई की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. उसे कमर में गोली लगी है. दोनों भाई पेशे से किसान हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुरुवार को बक्सर के नई बाजार वार्ड नंबर तीन में पार्टी के दौरान दोस्त ने ही किसी बात को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.देर रात हुई वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली से जख्मी युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही बक्सर चौसा मुख्य मार्ग को मठिया मोड़ के पास जाम कर दिया.जानकारी देते सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि रात 11:45 बजे पुलिस की गश्ती गाड़ी के पास एक युवक दौड़ते हुए आया और बताया कि गली में एक युवक की गोली मारकर हत्या हो गई है.

ताबड़तोड़ ह्त्या ने सबको हिलाकर रख दिया है.भोजपुर जिला के लोगों के बीच बढ़ते अपराध को लेकर दहशत है.लोगों का कहना है कि एकबार फिर 19 90 के दशक वाली तस्वीर सामने आ रही है.उस समय कब कहाँ नरसंहार हो जाए, किसी को पता नहीं था.आज कब किसकी हत्या हो जाए, कोई नहीं जानता.पुलिस का कहना है कि जो भी हत्याएं हो रही हैं उसकी वजह भूमि विवाद है.अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है.

Share This Article