AK-47 मामले में RJD नेता समेत 4 पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मुजफ्फरपुर में मिला था राइफल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : NIA ( नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी)) ने शुक्रवार को प्रतिबंधित हथियारों की अवैध तस्करी और नक्सलियों को आपूर्ति से जुड़े मामले में चार आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दिया है. यह र्जशीट पटना स्थित NIA की विशेष अदालत में दाखिल की गई.चार्जशीट में विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय उर्फ अनीश और अहमद अंसारी को नामजद किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह  मामला मुजफ्फरपुर जिले में AK-47 राइफल की बरामदगी से जुड़ा है. बीते साल 7 मई को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक छापेमारीके दौरान विकास कुमार और सत्यम कुमार से AK-47 राइफल का बट और एक राइफल लेंस बरामद किया था. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने फकुली थाना क्षेत्र के मनकौली गांव निवासी देवमणि राय उर्फ अनीश को एक AK-47 राइफल और पांच जिंदा कारतूस मुहैया कराए थे.

पुलिस ने देवमणि राय के घर पर छापेमारी कर AK-47 राइफल और कारतूस बरामद किए. इस सिलसिले में अहमद अंसारी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.ये सभी आरोपी नक्सलियों और अन्य आपराधिक गिरोहों को प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी और आपूर्ति की साजिश में शामिल थे और सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

Share This Article