कपड़े की दुकान में बड़ी चोरी, चोरों ने लाखों का सामान और नकदी चुराए

देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे चोर

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

धनसोई। धनसोई थाना क्षेत्र के कर्मा गेट के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान का शटर तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने टूटा हुआ शटर देखा, तो चोरों द्वारा की गई वारदात की जानकारी मिली और उन्होंने इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर देखा और हतप्रभ रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारी के अनुसार, कर्मा गांव के निवासी संजय सिंह कुशवाहा सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसकर कपड़े और दराज में रखे दस हजार रुपये नगद के साथ लगभग चार लाख रुपये मूल्य का सामान चुराया। यह जानकारी मंगलवार सुबह तब मिली जब कुछ लोगों ने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा और दुकानदार को सूचित किया।

दुकानदार ने बताया कि इस चोरी की वारदात में लगभग दस हजार रुपये नगद और चार लाख रुपये के कपड़े चुराए गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article