नवादा में 19 लाख की लूट, अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर पैदा कर दी दहशत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में पुलिस के तमाम दावे के वावजूद अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है.26 जनवरी के राज्य में कई जगहों पर shoot out की घटनाएं हुईं.आज सुबह सुबह  नवादा से  एक बड़ी लूट की वारदात की खबर आ रही है.अपराधियों ने 19 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है.अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में  एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है. यह घटना शाहपुर के पास घटी है.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक पशु व्यापारी से करीब 19 लाख रुपये लूट लिया. अपराधियों ने गोलियों की बौछार करते हुए लूट को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और 8 खोखे बरामद किए गए हैं. गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डीएसपी महेश चौधरी ने कहा कि फिलहाल लूट की सही राशि की जानकारी नहीं मिल पाई है. घटनास्थल से मिले 8 खोखों और एक जिंदा कारतूस से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी मदद से वे अपराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है. अपराधी जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्होंने बिना किसी डर के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और लगभग 19 लाख रुपये की लूट लिया.

Share This Article