सिटी पोस्ट लाइव : वक्फ बोर्ड के खिलाफ लगातार बोलने वाले जेडीयू नेता और एमएलसी गुलाम गौस आज जेडीयू दफ्तर में प्रेस से बातचीत करेगें.इस प्रेस कांफ्रेंस में एमएलसी आफाक आलम और एमएलसी खालिद अनवर भी मौजूद रहेंगे. कहकशां परवीन और अफजल अब्बास जैसे नेता भी मौजूद रहेंगे. वक्फ विधेयक को लेकर जेडीयू के मुस्लिम नेताओं में नाराजगी है. कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. इसी बीच प्रेस वार्ता कर यह मैसेज देने की कोशिश है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है. विरोध जताने वाले नेताओं से मैसेज दिलाया जा सकता है कि हम पार्टी के साथ हैं. विधेयक का समर्थन कर पार्टी ने सही किया.
गुलाम गॉस ने प्रेस कांफ्रेंस से पहले सिटी पोस्ट लाइव से ख़ास बातचीत में कहा कि मुसलमानों के लिए नीतीश कुमार ने बहुत कुछ किया है.जितना नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए किया उतना किसी ने नहीं.नीतीश कुमार ने waqf board की संपति की पहचान कर ,कब्रिस्तानों की घेराबंदी से लेकर मदरसा की स्थिति में सुधार के लिए बहुत काम किया है.बीजेपी के साथ सरकार चलाते हुए भी उन्होंने कभी अपने सेक्यूलर क्रेडेंशियल के साथ कभी समझौता नहीं किया.उन्होंने कहा कि waqf board में उन्होंने जरुरी संशोधन भी करवाया है.इस बिल से मुस्लिम समाज और waqf board को नुकशान नहीं बल्कि फायदा होगा.