IAS संजीव हंस मामले में 13 जगहों पर छापे, ED ने बरामद किए 60 करोड़ के शेयर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली कोलकाता गुड़गांव जयपुर और नागपुर समेत 13 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है. कार्रवाई के दौरान ईडी ने 60 करोड़ के शेयर 23 लाख रुपये नकद और 16 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की है.ईडी पटना जोनल कार्यालय की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को सुबह-सुबह ही आईएएस संजीव हंस और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिग और भ्रष्टाचार के मामले में दिल्लr, कोलकाता, गुड़गांव, जयपुर के साथ ही नागरपुर समेत 13 पर एक साथ छापा मारा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जांच दल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस भी तैनात की गई थी.प्रवर्तन निदेशालय ने पहली बार संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव (RJD Ex-MLA Gulab Yadav) के अलग-अलग ठिकानों पर 16 जुलाई को दबिश दी थी. इन पर आरोप हैं कि पद का दुरुपयोग करते हुए हंस और गुलाब यादव ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की. पहली बार में ही ईडी ने हंस और गुलाब के पटना, झंझारपुर के साथ ही मुंबई, पुणे के करीब दो दर्जन स्थानों पर दबिश दी थी.अलग-अलग चरणों में पंजाब और दिल्ली से लेकर पटना तक कई बार छापामारी की गई. छापामारी के दौरान जांच टीम ने 90 लाख रुपये नकद के साथ 13 किलो चांदी और सोना भी बरामद किया था. इसके साथ ही जांच टीम को कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी हाथ लगे थे.

Share This Article