मोतिहारी में सनकी पति ने पत्नी के आशिक को हत्या कर दफनाया, सिर नोंच रहे थे कुत्ते

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहारी: मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के हरनारायना गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के आशिक की हत्या कर उसका शव जमीन में गाड़ दिया। यह घटना 12 दिन पहले घटित हुई, जब शुभलाल राम (40) नामक शख्स अचानक लापता हो गया। पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली जब कुत्तों ने शव को खोदकर नोंचना शुरू किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को खुदवाकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस ने मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया। जांच में यह सामने आया कि शुभलाल राम का अवैध संबंध अशोक राम की पत्नी, ललिता देवी से था। जब अशोक राम को इस रिश्ते का पता चला, तो उसने गुस्से में आकर शुभलाल राम की हत्या कर दी और उसके शव को खेत में दफना दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि 10 दिनों तक शुभलाल राम का कोई पता नहीं चला था। इसके बाद उसकी मां, सुशीला देवी ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने अशोक राम और ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जांच में एक और संदिग्ध व्यक्ति, रामदेव राम से पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में यही प्रमुख कारण सामने आया है। इस घटना ने गांव में हलचल मचा दी है और शुभलाल की मां की आंखों में आंसू हैं। उनका कहना है, “मेरा बेटा सिर्फ एक गलत रिश्ते की वजह से इस दुनिया से चला गया।”

मोतिहारी के एसडीपीओ चकिया सत्येंद्र सिंह ने कहा कि,”प्रेम प्रसंग को लेकर शुभलाल की हत्या की गई है। इस मामले में गिरफ्तार ललिता और अशोक राम के अलावा, रामदेव राम से भी पूछताछ की जा रही है।” वहीं शुभलाल की मां सुशीला देवी ने कहा कि, “मेरे बेटे का अफेयर ललिता देवी से था, और इस वजह से उसकी जान चली गई। वो तीन बच्चों की मां थी, और उसका पति भी था। मेरे बेटे की पत्नी का देहांत हो चुका है।”

Share This Article