भारत ने दिखाया दमखम, वेस्टइंडीज पहले दिन ही बैकफुट पर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान गिल क्रीज पर खड़े हैं। वहीं, विपक्षी टीम 162 रनों पर ढेर हो गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम पहली पारी में 162 रन पर ही धराशाई हो गई। वहीं, टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 121 रन बना लिए है। केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रनों पर नाबाद क्रीज पर खड़े हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 36 और साई सुदर्शन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत की गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। और कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए।

वेस्टइंडीज से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए है। इसके अलावा शाई होप(26) और कप्तान रोस्टन चेज(24) ने भी अहम पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, 5 खिलाड़ी तो दहाई का आकड़ां भी नहीं छू सके। टीम से जायडेन सील्स और रोस्टन चेज को 1-1 विकेट मिला।

Share This Article