अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, छात्र बनकर करते थे बड़ी चोरी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दानापुर की पुलिस  टीम ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो छात्र बनकर लूटपाट करता था.इस  अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 8 अपराधियों को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर धर दबोचा है. ये चोर एक जगह किराए के मकान लेकर इलाके में रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाते थे. पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, 20 हजार कैश और ताला तोड़ने वाले औजार, चोरी का सोने और चांदी का सामन बरामद किये हैं.इस गिरोह की वजह से दानापुर अनुमंडल की पुलिस की नींद उडी हुई थी.पुलिस अधीक्षक, पश्चिम के निर्देश पर एक ख़ास ऑपरेशन प्लान कर इन्हें पकड़ा गया है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार  ऑपरेशन के में  चार थानाध्यक्षों को शामिल किया गया था.. जिन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है इनके नाम विनीत कुमार, धीरज कुमार, धीरज 2, मोहन कुमार, शुभम कुमार, शशिकांत रवि, सुनील प्रसाद भगत, और मनीष कुमार सिंह बताए गए हैं.एएसपी दानापुर भानु प्रताप सिंह के अनुसार  गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक जहानाबाद का रहने वाला है, जबकि बाकी पटना क हैं. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल साफ करने वाला सामान, पिस्तौल साफ करने के उपकरण, सोने और चांदी के समान, 20,000 रुपये नगद, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक दर्जन मोबाइल और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं. इन अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

TAGGED:
Share This Article