JDU के सांसद की गुंडागर्दी, पत्रकारों को जमीन पर पटक-पटककर मारा.

City Post Live

गाली-गलौज भी किया

सिटी पोस्ट लाइव : जेडीयू  सांसद अजय मंडल की गुंडागर्दी सामने आई है.उन्होंने एक पत्रकार पर हमला कर दिया है.कहबर के अनुसार उनपर आरोप है कि उन्होंने अपनी तस्वीर ले रहे पत्रकारों पर हमला कर दिया. पत्रकारों को  पीटने लगे. अजय मंडल ने पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर दिया. अजय मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से वापस लौट रहे थे. हमले में घायल दोनों पत्रकारों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया.

खबर के अनुसार  मामला भागलपुर हवाई अड्डे का है, जहां पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत आज वे कटिहार में थे. मौसम खराब होने की स्थिति में उनके हेलीकॉप्टर के भागलपुर में लैंड करने की संभावना थी, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क था. हवाई अड्डे पर भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. इसी बीच, भागलपुर के सांसद अजय मंडल भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हवाई अड्डे के गेट पर पुलिस ने सांसद की एक गाड़ी को रोक दिया, जिसमें कई महिलाएं और कार्यकर्ता सवार थे. इसी दौरान, कुछ पत्रकारों ने इस घटना की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया. तस्वीरें खींचते ही सांसद अजय मंडल भड़क उठे. आरोप है कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने पत्रकारों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इतना ही नहीं, दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर दिया गया. पत्रकारों को जमीन पर पटक-पटककर मारा. हमले के दौरान दो पत्रकारों के मोबाइल और अन्य सामान छीन लिए गए.

करीब आधे घंटे तक वहां अफरातफरी मची रही. इस दौरान मारपीट और भगदड़ के कारण साइकिल ट्रैक तक की ईंटें टूट गईं. हवाई अड्डे पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने सांसद और उनके समर्थकों को रोकने की हिम्मत नहीं की.हमले में घायल दोनों पत्रकारों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मामला सत्ता पक्ष के एक सांसद से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी कार्रवाई से बचती नजर आ रही है

Share This Article