सिटी पोस्ट लाइव
राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चर्चित लैंड फॉर जॉब (नौकरी के बदले ज़मीन) मामले की सुनवाई आज दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में होनी है। इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा बयान दिया है।
नीरज कुमार ने कहा कि, “लैंड फॉर जॉब मामला लालू यादव के राजनीतिक जीवन के कुकर्म का साक्षात उदाहरण है। उन्होंने अपनों को भी नहीं छोड़ा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने अपने पूरे परिवार को कानूनी पचड़े में डाल दिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि अब इस मामले में बहुत देरी हो चुकी है और अदालत को जल्द से जल्द फैसला सुनाना चाहिए। यदि कोर्ट यह पाती है कि लालू यादव दोषी हैं, तो नीरज कुमार के अनुसार, “उनकी संपत्तियों को जब्त कर, अनाथालय, विधवा आश्रम, वृद्धाश्रम और महिला कल्याण की योजनाओं के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए।”
नीरज कुमार के इस बयान को सत्तारूढ़ JDU की राजद और लालू परिवार के खिलाफ तीखी राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि यह मामला तब का है जब लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे, और उन पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरियों के बदले अपने कार्यकाल के दौरान लोगों से जमीन लिखवा ली थी।