विधायक खरीद-फरोख्त मामला: आर्थिक अपराध इकाई का बड़ा एक्शन, भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को नोटिस

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त के कथित मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अपनी जांच तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास मत के दौरान विधायकों को खरीदने के प्रयास का खुलासा होने के बाद, EOU ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है।

EOU ने भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। उन्हें 18 अगस्त को EOU के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, इंजीनियर सुनील को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सुनील को 19 अगस्त को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कई और विधायक, नेता और ठेकेदार EOU के रडार पर हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और जनप्रतिनिधियों से पूछताछ हो सकती है। EOU इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए लगातार जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है।

यह मामला बिहार की राजनीति में एक बड़ा भूचाल ला सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास मत से पहले विपक्षी दलों पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगा था। अब EOU की कार्रवाई से इस मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है, जिससे कई बड़े राजनीतिक हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share This Article