मिल्क वैन से शराब की तस्करी का मोतिहारी पुलिस ने किया भंडाफोड़ “दूध नहीं, दारू निकली”!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मोतिहारी/डुमरियाघाट:
जहां एक ओर मिल्क वैन को पोषण और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है, वहीं मोतिहारी पुलिस ने इसकी आड़ में चल रहे अवैध शराब तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ कर चौंका दिया है।

डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान एक मिल्क वैन से 1056 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस को यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर करनी पड़ी, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मिल्क वैन (टेंपो पिकअप) को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान दूध की जगह जब हजारों शराब की बोतलें निकलीं, तो पुलिस भी हैरान रह गई।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी मुकेश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जो इस तस्करी रैकेट का चालक और मुख्य तस्कर बताया जा रहा है।

Share This Article