मुजफ्फरपुर: 60 साल के स्कूल संचालक को 28 की टीचर से हुआ इश्क: नेपाल भागकर रचाई शादी…

Ritu Raj

मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल चलाने वाले राकेश साह (60) और उसी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन (28) के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 फरवरी को दोनों अचानक गायब हो गए और नेपाल के जनकपुर पहुंचकर शादी कर ली। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते ही यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

गंभीर आरोप और पुलिसिया कार्रवाई;
इस विवाह के बाद गांव में तनाव का माहौल है। शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का आरोप है कि राकेश साह ने शादी की नीयत से उनकी बहन को अगवा किया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि शाइस्ता को डरा-धमका कर या मजबूर कर मुस्लिम से हिंदू बनाया गया है। हालांकि, इस मामले में राकेश साह की पत्नी और बेटी को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शिक्षिका का पक्ष:
विवाद के बीच शाइस्ता परवीन का एक वीडियो बयान सामने आया है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी स्वेच्छा से राकेश साह से शादी की है। वहीं, उनका दावा है कि यह विवाह 2025 में ही हो गया था और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि राकेश साह पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उन्हें परेशान न किया जाए।

Share This Article