माता-पिता ने नवजात को सड़क किनारे छोड़ा, स्थानीय युवक ने बचाई जान

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

बगहा: बगहा के धनहा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नवजात शिशु को उसके माता-पिता ने निर्दयता से सड़क किनारे छोड़ दिया। लोग सड़क पर आते-जाते रहे पर किसी ने उस रोती हुई बच्चे पर ध्यान नहीं दिया। तभी उस रास्ते से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक स्थानीय युवक ने तुरंत उसे अपने गोद में उठा लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बच्ची को गोद में उठाकर उस युवन ने डायल 112 से पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद बच्चे को बेहतर देखभाल के लिए बगान अनुमंडली अस्पताल भेज दिया है। वहीं जिस युवक ने बच्चे को सबसे पहले देखा और उसकी जान बचाई, उसने उसे गोद लेने की इच्छा जताई है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बच्चे को सौंपा जाएगा।

इस पुरी प्रकिया के बाद ही बच्चे को बचाने वाले युवक को बच्चे की देखभाल के सौंपा जाएगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। लोग माता-पिता के इस अमानवीय कृत्य की निंदा कर रहे हैं और बच्चे को बचाने वाले युवक की सराहना कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे के माता-पिता की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बच्चे की माता-पिता कौन है।

Share This Article