PFI केस में NIA का बड़ा खुलासा: 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश, फुलवारी शरीफ से चल रही थी गतिविधि

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना के फुलवारी शरीफ से संचालित हो रही देशविरोधी और आतंकी गतिविधियों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पीपल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सक्रिय सदस्य मोहम्मद सज्जाद के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

NIA के अनुसार, सज्जाद और उसके साथियों ने 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने की एक सुनियोजित साजिश रची थी। इसके लिए एक पूरा मॉड्यूल तैयार किया गया था, जिसमें देशभर से युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई गई थी। यह गतिविधियां मुख्य रूप से पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से चलाई जा रही थीं, जहां से देश के अन्य हिस्सों में भी स्लीपर सेल तैयार किए जा रहे थे।

NIA ने आरोप लगाया है कि सज्जाद दुबई से भारत लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। जांच में यह भी सामने आया कि विदेश से वित्तीय सहायता ली गई और उसी पैसे से लोगों की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। पूरी साजिश का खुलासा सबसे पहले पटना पुलिस ने किया था, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते भारत सरकार ने इसे NIA को सौंप दिया। NIA ने जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी की और अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।

PFI पर पहले भी देश विरोधी गतिविधियों और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस पूरक आरोप पत्र में यह साफ तौर पर बताया गया है कि संगठन की मंशा सिर्फ सामाजिक आंदोलन की नहीं बल्कि भारत के संवैधानिक ढांचे को चुनौती देने की थी। यह मामला देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है और NIA की जांच अब भी जारी है।

Share This Article